नशा तस्करी में 5 लोग पकड़े
होशियारपुर|गढ़शंकर पुलिसने 55 ग्राम नशीले पाउडर के साथ राकेश कुमार निवासी बिलड़ौ को गिरफ्तार किया है। थाना सदर की पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों के साथ सुरजीत सिंह निवासी लुधियाना जस्सी को गिरफ्तार किया। मेहटियाना की पुलिस ने 110 ग्राम नशीले पाउडर के साथ सुखदेव सिंह उर्फ साबी को गिरफ्तार किया है। हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र मनजीत सिंह निवासी पंडोरी गंगा सिंह को 100 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है।