पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद करने जम्मू कश्मीर जाएगा स्त्री अकाली दल

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने जम्मू-कश्मीर जाएगा स्त्री अकाली दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुिधयाना | स्त्रीअकाली दल जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में फंसे लोगों के लिए लंगर का प्रबंध करेगा जो हालात सामान्य होने तक चलेगा। ये जानकारी स्त्री अकाली दल की वरिष्ठ नेता नीलम कोहली ने जगराओं पुल पर जेएंडके के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील करते हुए दी। कोहली ने कहा कि बाढ़ से खाद्य सामग्री बर्बाद होने के चलते लोगों को खाने पीने में मुश्किलें रही हैं। उनके लिए स्त्री अकाली दल की मेंबर 17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर रवाना होंगी और बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर बनाएंगी। साथ ही कंबल, टेंट अन्य जरूरतमंद की साम्रगी भी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आपदा में मदद को समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर दर्शन कौर, परमजीत कौर, बलजिंद्र कौर, दलजीत कौर, हरप्रीत कौर, मलकीत कौर, डा. अमर राजपूत, बब्लू दिशावर, पूजा आदि भी उपस्थित थे।