पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेन स्नेचिंग में तीसरे बी टेक स्टूडेंट को भी पकड़ा

चेन स्नेचिंग में तीसरे बी टेक स्टूडेंट को भी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर. भुच्चरांमोहल्ला स्थित गुरू बेरी के पास वीरवार रात को मोटरसाइकिल पर महिला की बाली छीनने वाले गिरोह में दो नहीं, बल्कि तीन बी-टेक छात्र शामिल थे। तीनों ने अपना गिरोह बना रखा था। दो मोटरसाइकिल पर वारदात करते, जबकि तीसरा रैकी करता उन्हें लूट में सहायता करता था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से वीरवार को कांता देवी से लूटी बाली दो अन्य वारदातों में लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसएचओ राज कुमार ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि नई आबादी निवासी हरप्रीत सिंह, श्री नगर के जवाहर नगर निवासी अरुणदीप जगरांवा के भुवनेश नशे के आदी थे। तीनों ने लूटपाट का गिरोह बना रखा था। तीनों में से एक लूट की जगह पर रेकी करता या उनकी मदद के लिए काम करता, जबकि बाकी के दो मोटरसाइकिल पर लोगों के बालियां या चेन आदि झपटते।