- Hindi News
- विधायक ने नहीं पार्षद ने पहुंचाया घर घर पानी
विधायक ने नहीं पार्षद ने पहुंचाया घर-घर पानी
मोहल्लाभोगिया में लोगों के घरों में करीब एक महीने बाद पानी पहुंचा, जिसे अकाली दल के विधायक ने नहीं भाजपा की पार्षद सरिता कत्याल ने पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला भोगिया में पानी वाली मोटर खराब होने पर पानी को तरस रहे लोगों ने कई बार विधायक कलेर को कहा। यहां तक कि भाजपा के युवा मोर्चा के प्रधान सुमित शास्त्री ने विधायक कलेर को इस समस्या की जानकारी दी। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मोहल्ला निवासियों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने घरों के बाहर पोस्टर लगा दिए कि वह अकाली उम्मीदवारों को वोट नहीं देंगे और अकाली उम्मीदवारों के खिलाफ शहर भर में प्रचार करेंगे। जब पार्षद सरिता कत्याल को पता चला कि लोगों को पानी नहीं मिल रहा तो उन्होंने पानी की मोटर ठीक करवाने के लिये भेज दी और लोगों को अपने घर की छत से पाइप डाल कर मोहल्ला निवासियों को पानी देना शुरू किया। शनिवार को जैसे ही मोटर ठीक होकर आई तो लोगों ने पार्षद का धन्यवाद किया। इस मौके पर मोहल्ला वासियों में सुरिंदर कौड़ा, अनिल कुमार, बावा कत्याल, सुमित शर्मा, बीना कौड़ा, कांता रानी, विनय कुमार, शम्मी कुमार, पूजा रानी, रमेश कुमार, पवन कुमार, तरुण कुमार, पंकज कुमार मौजूद रहे।