- Hindi News
- ये था प्रोजेक्ट: 8 लेन रोड, 4 लेन एलिविटेड
ये था प्रोजेक्ट: 8 लेन रोड, 4 लेन एलिविटेड
निगम के अफसर इस प्रोजेक्ट को रद्द करने के पीछे आर्थिक तंगी का कारण बताते हैं। 500 करोड़ का प्रोजेक्ट तो तैयार किया गया, लेकिन निगम के पास इतना पैसा नहीं था। जबकि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और गलाडा के अफसर के इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा देने को तैयार हैं। लेकिन इसके चार साल बाद निगम ने 220 करोड़ का नया प्रोजेक्ट तैयार कर उस पर काम शुरू कर दिया। पहले पैसा होने का बहाना बना कर प्रोजेक्ट को बंद कर दिया, जबकि 220 रुपए के एक ऐसे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जा रहा है। ट्रैफिक एक्सपर्ट बताते हैं कि नगर निगम लांग टर्म की बजाए शार्ट टर्म पर करोड़ों रुपए फूंक रहा है। 220 करोड़ में भारत नगर चौक, भाई बाला चौक और मल्हार सिनेमा के पास अंडर ओवर ब्रिज बनेगा, जिससे प्राब्लम साल्व होने वाली नहीं है। यही नहीं इस प्रोजेक्ट में जलभराव का संकट भी खड़ा हो सकता है।
पहला: पैसानहीं है।
हकीकत:ग्लाडाऔर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट पैसा देने को तैयार हैं
दूसरा:एकअफसर की ट्रांसफर। हकीकत::चलता है निगम अफसरों का एटीट्यूड
5.65 किमी 4 लेन एलिविटेड रोड ढोलेवाल चौक के पास मंजू सिनेमा के सामने पुरानी फायर ब्रिगेड की इमारत के सामने से एलिवेटेड रोड शुरू होकर जगराओं ब्रिज के ऊपर से गुजरता। यहां से सीधे दुर्गा माता मंदिर, भारत नगर चौक, मिनी सेक्रेटेरिएट , भाई बाला चौक, आरती चौक के ऊपर से गुजरती हुए एलीवेटेड रोड पीएयू के गेट नंबर-2 फिरोजपुर रोड पर उतरती। ये फोर लेन एलिवेटेड रोड थी। इस प्रोजेक्ट की कॉस्ट करीब 400 करोड़ प्रस्तावित थी। भारत नगर चौक और दुर्गा माता मंदिर के पास दो रैंप बनाए जाने थे। वहीं, 7.8 किमी फिरोजपुर रोड को 8 लेन में डेवलेप किया जाना था। जगराओं ब्रिज से लेकर नगर निगम सीमा तक फिरोजपुर रोड को 8 लेन बना कर ट्रैफिक को स्मूथ किया जाना था।