रक्तदान से बनता है खून का रिश्ता : बाबा जीवा
जगराओं (सिटी रिपोर्टर) रक्तदान करने से किसी भी तरह का कोई शारीरिक नुकसान नहीं पुहंचता। उलटा रक्तदान करने से दो अनजान व्यक्तिों में भी खून का रिश्ता बन जाता है। इस लिए रक्ददान करने का कोई भी मौका गवाना नहीं चाहिए। उक्त बांते गुरूद्वारा बेगमपुरा भोरा सहिब के बाबा जीवा जी विधायक एसआर कलेर ने मंगलवार को स्थानीय नगर कौंसिल कार्यालय में आल फ्रैड़स स्पोर्टस एंड़ वैल्फेयर कल्ब (रजि) जगराओं द्वारा स्व.कुलदीप सिंह गे्रवाल की याद में सरदारनी दलजिन्द्रपाल कौर उनके परिवार के सहयोग से लगाए चौथे आंखों के मुफ्त चैकअप,आपे्रशन रक्तदान कैंप का उद्घाटन करते समय कही।