पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसी पार्षद बोले: पानी सीवरेज के बिल माफ हों

कांग्रेसी पार्षद बोले: पानी सीवरेज के बिल माफ हों

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगराओं। पंजाबकी तत्कालीन कैप्टन सरकार के समय 125 गज वाले घरों में रहते लोगों को पानी सीवरेज के बिल माफ करके सरकार ने बड़ी राहत दी थी। मगर स्थानीय नगर कौंसिल में पंजाब वाटर सप्लाई सीवरेज विभाग के अधिकारी इन आदेशों की अवहेलना करके लोगों से जबरन वसूली कर रहे है। जिसका खुलासा स्थानीय नगर कौंसिल के कांगे्रसी पार्षदों ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी को भेजी शिकायत में किया है। इस समय नगर कौंसिल में विपक्ष के नेता कांगे्रसी पार्षद कर्मजीत सिंह कैंथ,पार्षद सुखदेव सिंह सेबी,पार्षद सुनैना मल्होत्रा,अनीता सभ्रवाल,बलजिंदर कौर चरनजीत कौर कल्याण ने बताया कि पंजाब सरकार यह घोषणा की थी कि तिथि 26-06-2006 से सभी रिहायशी ऐरीया प्लाट जिनका रकबा (125 वर्ग गज) तक जो भी पंजाब राज्य की नगर कौंसिलों हद के अधीन आते है,उनका पानी सीवरेज का बिल माफ किया जाता है। यदि इनका इससे पहले का पानी सीवरेज का कोई बकाया होगा तो वह भी माफ करने की छूट दी गई थी,मगर जगराओं शहर के अंदर पंजाब वाटर सप्लाई सीवरेज विभाग द्वारा आम लोगों/लाभ पातरियो को पंजाब सरकार द्वारा दी गई इस छूट से वंचित रखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...