महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
गांवसवदी कलां की रहने वाली एक महिला ने दिमागी परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निकल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा लाश को उसके घरवालों को सौंप दिया। थाना सदर के मुंशी बलराज ने बताया कि गांव सवदी कलां की रहने वाली बलजीत कौर प|ी जरनैल सिंह पिछले काफी से समय परेशान रहती थी। रविवार की देर रात को महिला ने घर में कोई जहरीली चीज निगल ली। जिसका पता चलते घर वालों ने उसे जगराओं के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।