पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 700 ग्राम हेरोइन और 250 ग्राम अफीम समेत दो सगे भाई गिरफ्तार

700 ग्राम हेरोइन और 250 ग्राम अफीम समेत दो सगे भाई गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगराओं|गुरुदवारा नानकसरकलेरा के रेलवे स्टेशन के पास हैरोईन की डिलीवरी देने आए दो सगे भाईयो को सीआईए स्टाफ की पुलिस नें गिरप्तार किया हैं।पुलिस नें आरोपी भाईयो सें 700 ग्राम हैरोईन जिसकी इटरनैंशनल मार्किट कीमत 3.5 करोड के इलावा 250 ग्राम अफीम भी बरमाद की हैं।आरोपी भाई मोगा के गांव दोधर के रहने वाले है जिनकी पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्की(31) निरवैर सिंह उर्फ लाडी पुत्रान अवतार सिंह के तौर पर हुई हैं।पुलिस नें थाना सिटी में उक्त दोनो भाईयो लक्की लाडी के इलावा इनके नशा तस्करी के बिजनैस में पार्टनर बनें गुरमीत सिंह पुत्र किरपाल सिंह पर भी मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरु कर दी हैं।इस संबधी रखी प्रैस वार्ता में एसपीडी जसदेव सिंह सिधु सीआईए के प्रभारी वरियाम सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनो भाई नशा तस्करी का धंधा करते है और वीरवार को एक बडी खेप लेकर इलाके में डिलीवरी करने रहे हैं। स्टेशन पर पुलिस कर्मी सिविल ड्रैस में बिठाए हुए थें तो बाद दुपिहर दोनो भाई काले रंग की बुलेट मोटरसाईकिल पर डिलीवरी देने आए।इस दौरान ग्राहक का इंतजार कर रहे दोनो भाईयो को पुलिस नें दबोचा और गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...