पंजाब नंू लुटण वालेयां दी पुट्ठी गिनती हो गई शुरू : कैप्टन
{बादलों के साथ-साथ केजरीवाल पर साधा निशाना
{फरीदकोट जाते समय जगराओं में ढाबे पर रुककर वर्करों का कबूला स्वागत
सिटीरिपोर्टर|जगराओं
पंजाबप्रदेश कांगेस प्रधान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को फरीदकोट जाते समय जगराओं में
पहलवान ढ़ाबे पर कुछ समय रुके और कांगे्रसी वर्करों का स्वागत कबूला। कैप्टन ने पत्रकारों से बातचीत में बादलों और केजरीवाल पर निशाना साधा। पंजाब सरकार के 9 सालों को पंजाब की बर्बादी का काला दौर करार देते हुए कैप्टन बोले कि पंजाब नु लुटण वालेयां दी पुठी गिनती शुरू हो गई आ। कांग्रेस ने हर बार चुनाव मैनीफिस्टो में किए वायदों को पूरा किया। ना तो बादल और केजरीवाल सरकार वायदे पूरे कर रही है ना ही केंन्द्र की मोदी सरकार यह वायदे पूरे करने की तरफ कोई ध्यान दे रही है। बादल सरकार ने अपने खिलाफ धरने और प्रदर्शन रोकने के लिए काला कानून बनाया है। कांगे्रस सरकार आने के बाद संविधानिक हक्क कुचलने वाला बादल सरकार का फैसला रद्द किया जाएगा।
पंजाब की जवानी को निगल रहे नशे पहल के अधार बंद किए जाएंगे। मंगत राय पहलवान हैपी राय ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को दौशाला कृपाण भेट करके सम्मानित किया। इस मौके पर कर्मजीत सिंह कैंथ,वरिष्ठ कांगे्रसी नेता पुरषोतम लाल खलीफा, पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह बिट्टू, रविंदर सभ्रवाल फीना, सन्नी कक्कड़ रमेश सहोता, मनीश गोयल, सतीश कालड़ा लक्की चावला आदि हाजिर थे।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सम्मानित करते कांग्रेसी नेता।