मच्छरों की दवाई का छिड़काव किया
जलालाबाद| पीएचसीजंडवाला भीमेशाह के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ.. बलजीत सिंह की अगवाई में मेडिकल टीमें बनाकर बढ़ रहे मच्छर की भरमार पर नकेल कसने के लिए विभिन्न गांवों में सप्रे छिड़काव किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत मेडिकल टीम ने गांव पाका में दवाई का छिड़काव किया। डॉ.. मनबीर सिंह ने बताया कि बीते दिनों लगातार बारिश पड़ने के कारण मच्छरों की काफी भरमार हो गई है। इस कारण दवाईयों का छिड़काव किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को मुख्य रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर से पैदा हुए बीमारियों को नकेल डाली जा सके। टीम में फार्मासिस्ट राजीव शर्मा, हेल्थ वर्कर ओमप्रकाश, जसपाल सिंह, कमलजीत कौर, जगतार सिंह, मनजीत सिंह ढिल्लो शामिल थे और गांव की पंचायत सरपंच मुख्तयार सिंह ने सहयोग दिया। (सेतिया)