हथियार िदखा महिला से छिनैती
जलालाबाद| थानासदर पुलिस ने गांव भंबा वट्टू में हथियार के बल पर गहने छीनने वाले युवकों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी इंचार्ज चौकी घुबाया सलविंदर सिंह ने बताया कि उनको बलविंदर कुमार पुत्र सतपाल वासी लक्खे के मुसाहिब ने बयान दर्ज करवाए थे कि बीती 7 दिसंबर को शाम 4.30 बजे सुरजीत सिंह ढाणी प्रेम सिंह दाखली महालम रणजीत सिंह वासी गंधड़ा ने उसकी चाची सुरजीत कौर से हथियार के बल पर आधा तोला बाली, जिसकी कीमत करीब 16000 रुपये है छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।