झगड़े में एक जख्मी
जलालाबाद | गांवढाब खुशाल जोइया में रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। उपचाराधीन सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह गांव में करियाने का काम करता है, गांव का एक व्यक्ति रोज शराब पीकर उसकी दुकान पर आकर गालियां निकालता है। बीती रात भी वह गालियां निकालने लगा तो जब उसने उसे ऐसा करने से रोका। तो उसने उसे पीटा। मारपीट में उसका एक दांत टूट गया और सिर पर चोट लगी है।