फ्रेंड्स क्लब ने करवाए खेल मुकाबले
एफएफरोड पर मौजूद बीएसएफ की 140 बटालियन के कैंप्स में फ्रेंडस क्लब 140 बटालियन के सहयोग से विभिन्न स्कूलों के 500 के करीब विद्यार्थियों के विभिन्न खेलों मुकाबले जैसे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, चैस, लुड्डो आदि करवाए गए। इस मौके मुख्य मेहमान के रूप में शहर के उद्योगपति कपिल गुंबर विशेष तौर पर 140 बटालियन के कमांडेंट अविनाश कौशिक ने शिरकत की।
इस मौके क्लब के प्रधान बॉबी अरोड़ा ने बताया कि उनका क्लब पिछले 20 वर्षों से समाज भलाई के काम करता रहा है। उसी के तहत बुधवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर प्रेरित करने के महत्व से यह खेलें करवाई जा रही हैं।
विजेता खिलाड़ियों को नगद इनाम भी दिए जाएंगे। इस मौके आए हुए मेहमानों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके अध्यापक सुनील कंबोज, विपन गुगलानी, सुनील बवेजा, अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमित कुमार, जगमीत सिंह, नीलम रानी आदि का विशेष योगदान रहा।
खेलों में भाग लेते विद्यार्थी मुख्य मेहमानों को सम्मानित करते क्लब के पदाधिकारी।