मेडिकल कैंप में 60 रोगियों की जांच
जलालाबाद| परस्वार्थसभा की ओर से गांधी नगर में चल रही डिस्पेंसरी में बुधवार को मेडिकल कैंप लगाया गया। प्रेस सचिव बंटी दहूजा ने बताया कि डाॅ. सीमा कक्कड़ ने 60 रोगियों का चेकअप करके उनको निशुल्क दवाइयां वितरित की। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा बुधवार बच्चों के माहिर डाॅ. अनिल छाबड़ा महिलाओं की माहिर डाॅ. सीमा कक्कड़ द्वारा मुफ्त चेकअप किया जाता है और जरूरतमंद मरीज इसका लाभ उठा सकते हैं। इस मौके विजय छाबड़ा, मोहन लाल कुक्कड़, गुरचरन कमीरिया , अशोक गगनेजा, चिमन लाल बतरा, कीर्ति वाट्स आदि उपस्थित थे।