काउसिंल को सौंपी नई ट्राली की चाबियां
जलालाबाद| नगरकाउंसिल की ओर से विभिन्न कार्यों के लिए एक नए ट्रैक्टर की खरीद की गई है। उक्त ट्रैक्टर की चाबियां मंगलवार को एसडीएम गुरजीत सिंह ने ड्राइवर प्रताप सिंह को सौंपी। इस मौके सिंह ने बताया कि इलाके से मलबा उठाने, पानी का छिड़काव करने सहित अन्य कार्यों के लिए 3.58 लाख की लागत से सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर खरीदा गया है। इस अवसर पर ईओ गुरदास सिंह, सतीश कुमार, ओम प्रकाश, संदीप कुक्कड़ सेनेटरी सुपरवाइजर, अश्विनी कुमार जेई अन्य स्टाफ उपस्थित था।