महिला को मकान बनाकर दिया
जलालाबाद |ब्लाक जलालाबादकी साध संगत ने गांव जोधा भैणी की एक विधवा महिला परमजीत कौर प|ी मंगल सिंह को पक्का मकान बना कर दिया है। सुभाष सुखीजा और ब्लाक कमेटी के जिम्मेवार राधा कृष्ण ने बताया कि तेज बारिश से परमजीत कौर का कच्चा मकान गिर गया था, जिससे वह तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ खुले असमान तले रहने को विवश हो गई थी। इस जरूरतमंद महिला को एक रसोई समेत पक्का मकान बना कर दिया गया है। इस कार्य को करने में 10 राज मिस्त्री और 150 के करीब डेरा प्रेमियों ने भाग लिया। इस मौके रोशन लाल मक्कड़, चंदर सामां, सुखचैन, ज्ञान, उडीक चंद, मलकीत सिंह काठगढ़,अमन, अमर नाथ, गगन, राकेश आिद सेवादार उपस्थित थे।(सेतिया)