सुमन लता बनी 224वीं नेत्रदानी
जलालाबाद|नेत्रदान सेवासमिति और अरोड़वंश सभा की ओर से चलाई गई मुहिम के तहत सिटी थाना स्ट्रीट वासी मृतक सुमन लता (56) प|ी जनक राज बजाज ने अपनी मौत के बाद स्वेच्छा से नेत्रदान कर सोसायटी के 224वीं नेत्रदानी बन गए हैं। रंजीव दहूजा ने बताया कि मृतक सुमन लता के पारिवारिक सदस्यों की सहमति अनुसार वीरवार को नेत्रदान सेवा समिति के पदाधिकारी पवन झांब, साजन वाट्स, रिंकल कुक्कड़, मोहन लाल डंग, प्रेम वाट्स, नेत्रदान सेवा समिति के प्रधान खरैत लाल मोंगा, रंजीव दहूजा, मदन लाल गुंबर ने मृतक सुमन लता की आंखें लेने के बाद श्रीगंगानगर स्थित जगदंबा अंधविद्यालय भेज दी हैं।