पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं को गोशाला पहुंचाने की मांग

पशुओं को गोशाला पहुंचाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमुक्तसर साहिब सर्कुलर रोड पर स्थित पंजाब प्रेस सेक्रेटरी बंटी दहूजा के दफ्तर में क्राइम एंड करप्शन रिफोर्मस आर्गेनाइजेशन के पंजाब प्रधान शेरू कक्कड़ उपाध्यक्ष संदीप डोडा की अगवाई में मीटिंग की गई। मीटिंग का सबसे अहम मुदा शहर में पशुओं की लगातार बढ़ रही भरमार रहा।

इस मौके दहूजा ने कहा कि शहर आसपास के गांवों में आवारा पशुओं के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। कोई ऐसी गली नहीं होगी जहां आपको आवारा पशु दिखाई दें। उन्होंने बताया कि जब आवारा पशु लड़ते हैं तो यह लड़ते-लड़ते किसी दुकान, घर या वाहन पर चढ़ जाते हैं जिससे जानी माली नुकसान भी बहुत बार हो चुका है, किंतु प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। पदाधिकारियों ने बताया कि गोशाला प्रबंधक कमेटी को हर तरह से पूर्ण सहयोग देंगे, ताकि उक्त समस्या का हल निकाला जा सके। उन्होंने गोशाला प्रबंधक कमेटी और प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा घूम रहे पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई दर्दनाक घटना हो।

इस मौके पवन कंबोज, शैफी छाबड़ा, रमन शर्मा, लाडी कंधारी, वैभव अरोड़ा, माधव डोडा, आदित्य डोडा, जंटा राजपूत, राजू राजपूत, वरुण छाबड़ा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

:मीटिंग दौरान पंजाब बाडी के पदाधिकारी।