पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 48 हजार 220 नशीली गोलियों समेत तीन काबू

48 हजार 220 नशीली गोलियों समेत तीन काबू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने शहर में एक मेडिकल स्टोर संचालक दो भाइयों सहित कुल तीन युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनसे 48 हजार 220 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दशमेश नगरी निवासी विशाल धूडिया , विकास धूडि़या राजन कुमार के तौर पर हुई है।

थाना प्रभारी अभिनव चौहान ने बताया कि पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास तथा विशाल धूडिया नशीली दवाइयां मेडिकल स्टोर पर बेचते है। इस काम में उनका एक अन्य साथी राजन कुमार भी शामिल है जोकि इन नशीली दवाइयों को आगे सप्लाई करने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने सब इंस्पेक्टर लेख राज के नेतृत्व में अनाज मंडी में से नशीली दवाइयां बेचने के लिए गए सप्लायर राजन कुमार को गिरफ्तार किया जिसके बाद दोनों आरोपी भाइयों को भी पुलिस ने मौके पर जाकर दबोच लिया। आरोपियों पर मुकद्दमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।