पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड पर कम मेटीरियल की होगी जांच

रोड पर कम मेटीरियल की होगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद| जलालाबादसे गांव पूर्ण पट्टी को जाने वाली सड़क पर कम मटीरियल लगाए जाने कारण ग्रामीणों में गहरा रोष है। गांव ब्राह्मणी के पंच चणन सिंह ने बताया कि इस सड़क पर कम मटीरियल लगाकर उस पर बजरी आदि डाल दी गई। उन्होंने बताया कि सड़क पर मोटा पत्थर डालना जरूरी था, लेकिन ठेकेदार से विभाग की मिलीभगत के चलते सड़क पर कम मटीरियल लगाया गया है। इस कारण कुछ ही दिनों में यह सड़क टूट जाएगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर लगाई गई सामग्री को चेक किया जाए और विभागीय कार्यवाही की जाए।