पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर पेटिंग, लेख और भाषण मुकाबले करवाए

पोस्टर-पेटिंग, लेख और भाषण मुकाबले करवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद| गांव ढंडी कदीम के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वीप प्रोजेक्ट के तहत पोस्टर पेटिंग, लेख और भाषण मुकाबले करवाए गए। भाषण मुकाबले हरप्रीत सिंह पंजाबी मास्टर की निगरानी में अनपढ़ता और वोट का अधिकार विषय पर करवाए गए, जिसमें प्रथम, दूसरा तथा तीसरा स्थान क्रमवार रानी, सुखचैन और जगसीर ने प्राप्त किया। पेटिंग अजीतपाल कौर की निगरानी में हुई। इस मुकाबले में प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमवार बलविंदर कौर, गुरमीत कौर तथा प्रवीन रानी ने प्राप्त किया। लेख प्रतियोगिता में कृष्ण सिंह ने प्रथम , कृष्णा रानी ने दूसरा और परमजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। (सेतिया)