पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों को वर्दियां बूट और जुराबें दी

लड़कियों को वर्दियां-बूट और जुराबें दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद| अरोड़वंशसभा (रजि) एवं नेत्रदान सेवा समिति ने सरकारी कन्या सेकेंडरी स्कूल से गोद ली गई छात्राओं को वर्दियां, स्टेशनरी, स्कूल बैग, बूट-जुराबें और अन्य समान वितरित किया। इस अवसर पर उक्त दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष खरेती लाल मोंगा, जसराज भठेजा, राजेश छाबड़ा और प्रिंसिपल चंदर कांता खेड़ा, वाइस प्रिंसिपल नरेश ठक्कर, विकास मोंगा आदि उपस्थित थे। राजेश छाबड़ा ने बताया कि उक्त दोनों संस्थाओं की और से कुल 35 मेधावी छात्रों को गोद लेकर सारा खर्च करके मुफ्त पढ़ाया जा रहा है। इसके तहत ही सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल के 18 बच्चे और इस स्कूल के 17 बच्चों को गोद लिया गया है। इस स्कूल के 6 बच्चों को जरूरत के अनुसार वर्दी, बूट-जुराबें, पैन, कापियां, वाटर बोतल, टिफन आदि समान दिया जा रहा है, जबकि इसके पहले भी इसी स्कूल की 10 छात्राओं को समान दिया गया है।(सेतिया)