मारपीट के आरोप में 8 लोगों पर केस
जलालाबाद| थानासिटी पुलिस ने मारपीट के आरोप में 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी लालजीत सिंह ने बताया कि उनको सन्नी सिंह पुत्र मनोहर लाल वासी बड़ा पावर हाऊस जलालाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी उसकी कुछ व्यक्तियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 15 सितंबर को जब वह अपने एक साथी सुरिंदर सिंह वासी रोड़ांवाली के साथ घर वापिस लौट रहे थे। तो सोनिया पैट्रोल पंप के पास चीना वासी चक्क सैदोके, मीतू पम्मा मालोटिया वासी जम्मू बस्ती जलालाबाद, पंजू वासी अमीर खास 4 अज्ञात व्यक्ति जो पहले ही घात लगाकर बैठे थे ने रस्सा डालकर उनका मोटरसाइकिल गिरा दिया। उसके बाद उन्होंने उन पर कापों क्रिपानों से चोटें मारकर घायल कर दिया। शिकायत पर कार्रवाई करते थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। (सेतिया)