पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारियों ने दी धरना देने की धमकी

पटवारियों ने दी धरना देने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद|दी रेवेन्यूपटवार यूनियन तहसील जलालाबाद की बैठक बीते दिन एसडीएम गुरजीत सिंह, परमजीत सहोता जिला माल अफसर, मनजीत सिंह भंडारी तहसीलदार जलालाबाद, मनिंदर सिंह नायब तहसीलदार के साथ एसडीएम दफ्तर जलालाबाद में आयोजित हुई। बैठक में तहसील जलालाबाद के पूर्व एएसएम द्वारा गलत तैयार की गई जमाबंदियों के संबंधी जत्थेबंदी की ओर से किए जा रहे संघर्ष के बारे विचार चर्चा की गई। जत्थेबंदी ने प्रशासन से मांग की कि गलत जमाबंदियां तैयार करने वाले एएसएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जमाबंदियां बनाने के लिए और समय दिया जाए। उन्होंने कहा इस बैठक के दौरान एसडीएम, जिला माल अफसर ने उनकी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, जिसके कारण ही 9 दिसम्बर को दिए जाने वाले धरने को एक बार मुलतवी कर दिया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 14 दिसम्बर तक उनकी मांगों का समाधान ना हुआ तो वह 15 दिसम्बर को तहसील हैडक्वार्टर पर रोष धरना देने के लिए विवश हो जाएंगे।