पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर्स सेमिनारों का डीईओ ने किया औचक निरीक्षण

टीचर्स सेमिनारों का डीईओ ने किया औचक निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओहरीचंद ने सरकारी प्राइमरी स्कूल (कोठी) और ब्लाक रिसोर्स सेंटर जलालाबाद में चल रहे अध्यापक ट्रेनिंग सेमिनारों का औचक निरीक्षण किया। इन सेमिनारों में जिला परिषद से शिफ्ट होकर शिक्षा विभाग में आए अध्यापकों को प्रवेश प्रोजेक्ट के अधीन सिखलाई दी जा रही है। ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर जलालाबाद-2 और ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर गुरुहरसहाय-3 ओम प्रकाश थिंद ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में उक्त दोनों ब्लाकों के 56 अध्यापक सिखलाई ले रहे थे और उनको रिसोर्स पर्सन गुरविन्द्र सिंह, राजीव शर्मा, अशोक कुमार तथा बलकार सिंह की ओर से दी जा रही थी।

जिला शिक्षा अफसर ने उक्त अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल होने पर बधाई दी और उन्होंने अपने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाना अध्यापकों का धर्म है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अध्यापकों को आश्वासन दिया कि अगर अध्यापकों को किसी प्रकार की समस्या आए तो वह उनके साथ संपर्क कर सकते हैं। वह प्रत्येक समय अध्यापकों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं, मगर बच्चों को पढ़ाने में किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। इस मौके बीपीईओ अशोक नारंग, बीपीओ ओम प्रकाश थिंद, कृष्ण कांत, रविन्द्र पाल, प्रदीप छाबड़ा आदि उपस्थित थे। (सेतिया)

जलालाबाद|खेतीबाड़ी अधिकारियोंने वीरवार को यूरिया खाद की जरूरत को मुख्य रखते हुए स्थानीय खाद डीलरों की अचानक चैकिंग की। इस दौरान उन्होंने समस्त डीलरों को हिदायतें जारी की कि जब भी खाद आए, इस संबंधी महकमे को सूचित किया जाए और अधिक से अधिक किसानों में खाद वितरण बिना किसी पक्षपात से की जाए। एडीओ डाॅ. जगसीर सिंह और डाॅ. सरवन कुमार ने बताया कि दिसम्बर के दौरान जलालाबाद में विभिन्न डीलरों द्वारा तकरीबन 12576 बैग खाद बांटी गई है। उन्होंने किसानों को भी अपील है कि वह खाद जरूरत के अनुसार ही खरीद करें, क्योंकि सारी खाद गेहूं की फसलें एक बार नहीं डाली जानी।

सेमिनार में शामिल अध्यापकों को सं‍बोधित करते डीईओ हरि चंद।