पशु भलाई शिविर 16 को बुधोके में
जलालाबाद| पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों के प्रति जागरूक करने के मकसद से गांव बुधोके में एक दिन का पशु भलाई शिविर लगाया जा रहा है। पशु अस्पताल चक्क छप्पड़ी वाला के इंचार्ज डाॅ. विमल जोली ने बताया कि शिविर 16 दिसम्बर 2014 को गांव बुधोके में लगाया जा रहा है, जिसमें पशुओं के माहिर डाक्टर पशुओं की बीमारियों के इलाज करेंगे। इस मौके वह पशु पालकों को पशुओं के बारे रही समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी भी देंगे।(सेतिया)