सड़क निर्माण कार्य रुका, ग्रामीण में रोष
गांवसुखेरा बोदला से गांव फत्तुवाला में कई महीने से सड़क बनाने का कार्य अधर में लटका हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांववासी चिमन सिंह, टोनी, सत्ता सिंह, सवरन सिंह, साहिब सिंह, गुरदियाल सिंह, दलजीत सिंह, मदन सिंह, हरबंस सिंह, बलविन्दर सिंह, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, अवतार सिंह, जीता सिंह, साधा सिंह और काका सिंह ने ने बताया कि उन्हें एफएफ रोड, सुखेरा बोदला से गांव फत्तुवाला को जाने वाली सड़क प्रधानमंत्री योजना के तहत इस सड़क को कंप्लीट करने की तिथि जून तक थी, लेकिन ठेकेदार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा बारिश के कारण गांव सुखेरा बोदला से गांव फत्तुवाला के बीच सड़क में गहरे गड्ढे बन गए। इस कारण ग्रामीणों का अन्य कई गांवों एफएफ रोड से संपर्क टूट गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं बनने के कारण लोगों बच्चों को सुखेरा बोदला के बस स्टेंड तक पहुंचने के लिए एक किमी सफर की बजाय 4-5 किमी तक का सफर तय करना पड़ता है। अगर गांवों में कोई हादसा होता है तो वहां एबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह धरना लगाकर चक्का जाम कर देंगे।
जल्दतैयार होगी सड़क : जबसड़क विभाग के एक्सीयन से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि गांव की सड़क जल्द से जल्द तैयार की जाएगी। (सेतिया)
परेशानी
पिछले कई महनों से गांव सुखेरा बोदला से गांव फत्तुवाला के बीच की सड़कें नहीं बनने से लोगों को हो रही है परेशानी।