- Hindi News
- नशे को प्रति प्रेरित करने वाले गायकों पर हो कार्रवाई: बीएसएफ
नशे को प्रति प्रेरित करने वाले गायकों पर हो कार्रवाई: बीएसएफ
जलालाबाद | सीमासुरक्षा बल की 117 वीं वाहिनी की ओर से नशे के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए गांव प्रभात सिंह वाला के सरकारी स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीएसएफ के कमांडेंट अधिकारी रामसेवक ने की। इस दौरान उन्होंनें कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो जवानी को बर्बादी की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि कई कलाकार पंजाबी गीतों में नशे का जिक्र करते हुए युवाओं को नशे के लिए प्रति प्रेरित करते है। ऐसे कलाकारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह सिलसिला इसी प्रकार जारी रहा तो आगामी पीढ़ियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इसलिए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के लिए गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल की ओर बच्चों को फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके बीएसएफ ने छात्रों को स्टेशनरी भी बांटी।