स्टूडेंट्स के बीच पेटिंग मुकाबले करवाए
जलालाबाद| सरकारीप्राइमरी स्कूल पीर बख्श चौहान में उर्जा बचाओ पेटिंग मुकाबलों करवाए गए। प्रवेश ब्लाक कोआर्डिनेटर राजीव शर्मा ने बताया कि क्लस्टर स्तर के इन मुकाबलों में 11 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसमें गीता रानी सरकारी प्राइमरी स्कूल मोहकम अराई ने पहला, जसविंदर सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल बलेल के हासिल ने दूसरा, कुलविंदर सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल पीर बख्श चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समागम के अंत में सीएचटी राजपाल शर्मा ने कहा कि उर्जा के हो रहे निरंतर दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रम करवाना एक प्रशंसनीय कार्य है। इस मौकेे टीचर वीर चंद, वनीत कुमार, चिमन सिंह, शाम चंद्र, मैडम कविता रानी, कंवलजीत कौर, विशाल आदि ने विजेताओं को पुरस्कृ़त किया।