गांव रत्ता थेड़ में मेडिकल कैंप लगाया
जलालाबाद| ब्लाकपीएचसी जंडवाला भीमेशाह के अधीन पड़ते गांवों में स्वास्थ्य विभाग के सीनियर मेडिकल अफसर डाॅ. बलजीत सिंह के निर्देशों पर गांवों में मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत गांव रत्ता थेड़ पक्का कालेवाला के सब सेंटरों में कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान लोगों की मलेरिया जांच की गई 36 ब्लड स्लाइडों भी बनाई गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 74 मरीजों की जांच की और 65 मरीजों को पानी साफ करने के लिए क्लोरिन की गोलियां दी। इस मौके मनबीर सिंह बीईई सुमन कुमार, एसआई हेल्थ वर्कर सुखजिंदर सिंह, एएनएम अंजू बाला, सुखपाल कौर और गुरदयाल सिंह और गांववासी उपस्थित थे।(सेतिया)