बीडीपीओ को सौपा मांंगपत्र
मजदूरजत्थेबंदियों कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन, देहाती मजदूर सभा, देहाती खेत मजदूर यूनियन ने संयुक्त तौर पर उलीके प्रोग्राम के तहत सोमवार को बीडीपीओ को मांगपत्र सौंपा। कुलहिंद खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष नत्था सिंह ने बताया कि उनकी मांगों में जमीनी सुधार करके अतिरिक्त निकलती जमीन खेत मजदूर-किसानों में बांटी जाने, बेघरों को 10-10 मरले के मुफ्त रहने के लिए प्लांट देने और मकान बनाने के लिए 3 लाख ग्रांट देने, मनरेगा को सही अर्थों में लागू करना, गांव में सस्ते रेट के डिपू स्थापित करके रसोई गैस समेत सारी जरूरी चीजों को सप्लाई करने, सरकार द्वारा सरकारी निजी जायदाद नुकसान रोकू कानून-2014 रद्द करना, नीले कार्डों में खपतकारों के बढ़े परिवारों के सदस्यों को दर्ज करने और गलत बने नीले कार्डों की जांच करके रद्द करना आदि शामिल है।