पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होनहारों को किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतेदिन मलेशिया में आयोजित एशिया जूनियर थ्रो बाल चैंपियनशिप के मुकाबले के दौरान गोल्ड मेडल जीतने वाले शहर के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए गांव चक्क दुमाल उर्फ टिंडावाला में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल गुरूसर मोडिय़ा की प्रिंसिपल शालू इंसां, पूर्व मंत्री हंस राज जोसन, डेरा सच्चा सौदा सिरसा की स्टेट कमेटी के सदस्यों के अलावा स्थानीय क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस दौरान प्रिंसिपल शालू इंसां ने बताया कि लवदीप कक्षा 8वीं ने बेकांक थाइलैंड में आयोजित चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है। इसी तरह ही इस सरिया एसबिल ने मलेशिया में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। समागम के दौरान इन खिलाड़ियों को सम्मान चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सुभाष सुखीजा,गुरविंदर सिंह, बिशन चंद, जंगीर चंद, नगीन चंद, गुलशन कुमार आदि उपस्थित थे।

गांव टिंडावाला में आयोजित समागम के दौरान प्रिंसिपल शालू इंसां, हंस राज जोसन खिलाड़ियों को सम्मानित करते।

खबरें और भी हैं...