पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस और आप स्टेज कलाकारों की पार्टी : अनेजा

कांग्रेस और आप स्टेज कलाकारों की पार्टी : अनेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसपार्टी और आम आदमी पार्टी का पंजाब की जनता पर कोई असर नहीं हैं। यह बात पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के वाइस चेयरमैन एवं शिअद के जिला शहरी अध्यक्ष अशोक अनेजा ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह अपनी पार्टी में गाने-बजाने वालों को शामिल कर रहे हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी जिसका ना कोई सिद्धांत है और ना कोई निशाना है। केजरीवाल ने पहले दिल्ली की जनता को गुमराह किया। अब पंजाब में यूपी. बिहार समेत अन्य राज्यों से अपने लोगों को भेज कर लोगों को लुभावने की कोशिशें कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब स्टेज कलाकारों की पार्टी बन कर रह गई है और दूसरी तरफ कांग्रेस भी इनकी भांति राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब में विकास की लहर चल रही है। नई सड़कें, नहरों, इंडस्ट्रीज, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर प्लांट, फैक्ट्रीज शुरू की जा रही हैं। गरीब लोगों को आटा-दाल स्कीम फ्री बिजली दी जा रही है। पंजाब में 12500 के करीब सेवा केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं एवं सवा लाख के करीब नौजवानों को नौकरियां दी जा रही हैं। अनेजा ने कहा कि आने वाले विस चुनाव में गठबंधन की फिर से जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग िवकास को वोट देंगे।

इस मौके पर सुखपालवीर सिंह मदान जनरल कौंसिल मेंबर शिअद, शिअद के शहरी ब्लाक अध्यक्ष टिकन परूथी, सचिव राजा वाट्स और सीनियर अकाली प्रभारी केंडी नागपाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...