खेलाेंं में स्टूडेंट्स ने दिखाया दमखम
जलालाबाद|जीजीएस डीएवीकॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल प्रो.जसवंत सिंह भुल्लर ने एथलेटिक्स मीट की शुरूआत करवाई। इस दौरान विभिन्न खेल मुकाबलों में स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में अजीत सिंह चावला मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने स्टूडेंट्स को खेलों भाग लेने और नशे से दूर रहने की अपील की। खेल मुकाबलों के परिणाम अनुसार लड़कियों में बेस्ट एथलीट राजन कंबोज लड़कों में बेस्ट एथलीट अवतार सिंह कक्षा बीए भाग-2 को घोषित किया गया। जिनको कॉलेज द्वारा मेडल सौंप कर सम्मानित किया गया।