पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस एजेंसी के खिलाफ किया रोड जाम

गैस एजेंसी के खिलाफ किया रोड जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंडियाला गुरु| गैसएजेंसी की कार्यशैली से नाराज वैरोवाल रोड निवासियों ने रोड जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। तर्कशील नेता सतनाम सिंह कलसी ने बताया कि लोगों ने पिछले दो महीने से गैस बुक करवाई मगर आज तक सिलेंडर मुहैया नहीं करवाया गया। उनका कहना है कि लोग धूप में प्रदर्शन करते रहे मगर एजेंसी का कोई भी व्यक्ति उनकी समस्या सुनने नहीं आया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने जंडियाला गुरु के एसएचओ बलजीत सिंह से प्रदर्शनकारियों की बातचीत करवाई। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को दस बजे दोनों पक्षों को बुला कर मामले का निपटारा करने का भरोसा दिया, तब जाकर धरना खत्म हुआ। इस मौके पर कंवलजीत सिंह, अरजिंदर, पहलवान डेयरी वाला, उप्पल इलेक्ट्रानिक्स के मालिक, कंवलजीत कौर, सुरिंदर कौर, दर्शन कौर, रणजीत सिंह, मंगल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, मक्खन सिंह आदि मौजूद थे।