- Hindi News
- ग्रेस स्कूल में वार्षिक प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
ग्रेस स्कूल में वार्षिक प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
भास्कर न्यूज | जंडियाला गुरु
ग्रेसपब्लिक सीसे स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने गिद्दा, भंगड़ा पेश करने के अलावा स्किट और पानी के बचाव पर नाटक पेश कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में डीईओ सेकंडरी सतिंदरबीर सिंह मुख्यातिथि और राहुल पसाहन गेस्ट आफ ऑनर रहे। स्टूडेंट्स की तरफ से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गी। इस मौके पर प्रिंसिपल सरबजीत सिंह वालिया और अन्य मौजूद थे।