पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौंसिल चुनावों के लिए कांग्रेस ने 13 उम्मीदवार किए घोषित

कौंसिल चुनावों के लिए कांग्रेस ने 13 उम्मीदवार किए घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जंडियाला गुरु

जंडियालागुरु में नगर कौंसिल चुनावों के लिए कांग्रेस ने 15 में से 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कौंसिल के पूर्व प्रधान जतिंदर सिंह नाटी ने बताया कि वार्ड नंबर 1 (वुमन एससी सीट) से डिंपल प|ी चरणजीत सिंह, वार्ड नंबर 2 से गुरभेज सिंह नाहर, वार्ड नंबर 2 (एससी सीट) से हरजीत सिंह काका पहलवान, वार्ड नंबर 4 से सुखचैन सिंह, वार्ड नंबर 5 से मनजीत सिंह पप्पी, वार्ड नंबर 6 से आशा जीत कौर प|ी प्रगट सिंह, वार्ड नंबर 7 (वुमेन सीट) से सीमा, वार्ड नंबर 8 से संजीव कुमार हैप्पी, वार्ड नंबर 9 से विकास पाल प्रिंस, वार्ड नंबर 10 से अमनदीप कौर प|ी इंद्रजीत सिंह विरदी, वार्ड नंबर 11 से जतिंदर सिंह नाटी, वार्ड नंबर 12 से अमरदीप सिंह बब्बू और वार्ड नंबर 13 (एससी सीट) से जसबीर कौर प|ी दिलबाग सिंह बागा चुनाव लड़ेंगे। जबकि वार्ड नंबर 14 और 15 के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होगी।

नाटी ने कहा कि चुनावों का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार, नशा मुक्त और सही ढंग से विकास करवाना है। दूसरी पार्टियों ने लोगों के साथ जो विकास के वादे किए थे, वह खोखले साबित हुए हैं। कांग्रेस जीत हासिल करके विकास करवाएगी और लोगों की हर शिकायत का हल निकालेंगी।