पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसात ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

बरसात ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जंडियाला गुरु

बे-मौसमीबरसात से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे सब्जियों और धान की फसल पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा रविवार को हुई बारिश के चलते धान की फसल भी मंडियों में भीग गई है। जिसके साथ किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है।

इस दौरान दिलबाग सिंह, हरदीप सिंह और किरतपाल सिंह ने कहा कि वे जो धान मंडियों में ला रहे हैं, सरकार द्वारा तय किए समर्थन मूल्य से कम दाम पर बेचने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इसका असर सीधा किसानों को आर्थिक रूप से हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को धान की उचित कीमत दिलाई जाए।