पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला

केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जंडियाला गुरु

इंसाफकी मांग को लेकर सतनाम कौर थाना जंडियाला के बाहर धरने पर बैठ गई। उसका आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धोखे में रखकर कई महीनों तक रेप किया। इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसे मजबूरन थाने के बाहर धरना देना पड़ा। वह तब तक धरने पर बैठी रहेंगी, जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता। सतनाम कौर ने कहा कि अगर उसे इंसाफ मिला तो वह यहीं पर आत्महत्या कर लेगी। सतनाम कौर ने बताया कि विनोद शिंगारी नाम के व्यक्ति ने उसे कमरा किराए पर दिया था। वह उसे कहने लगा कि उसकी प|ी मर चुकी है और इसी झांसे में रखकर उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया, लेकिन बाद में उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी प|ी जिंदा है। अब आरोपी उसे धमकियां दे रहा है।

वहीं थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने कहा कि मामला उनके नोटिस में गया है, जो भी आरोपी होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।