टिकट का मंथन एक दिन टला
नगरनिगमचुनावों में टिकट वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सोमवार को भी मंथन जारी रहा। कोई भी पार्टी देर शाम तक अपने कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी नहीं कर सकी। भाजपा की कोर कमेटी दिन भर चंडीगढ़ में बैठकें करती रही, जबकि कांग्रेसी नेता कादियां में पार्टी प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के घर जमे रहे। टिकट के मुद्दे पर भाजपा कोर कमेटी की चंडीगढ़ में तीन दौर की बैठक में सांसद विनोद खन्ना, विधायक अश्वनी शर्मा, चुनाव इंचार्ज मदन मोहन मित्तल, हल्का इंचार्ज विनोद शर्मा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार शामिल हुए। खबर लिखे जाने तक बैठकों का दौर जारी था। दिनभर खबर आती रही कि देर शाम तक पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।