सेखवां ने किया शिअद कार्यालय का उद्घाटन
चारामंडी में हलकाइंचार्ज सेवा सिंह सेखवां शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में नगर निगम तथा नगर कौंसिल के चुनावों में पार्टी की रिकार्ड तोड़ जीत होगी तथा कादियां की नगर कौंसिल पर भी कब्जा अकाली भाजपा गठबंधन का होगा। उन्हाेंने कहा कि अकाली भाजपा ने अपने कार्याकाल दौरान पूरे पंजाब का विकास करवाया है। इसलिए लोग गठबंधन का ही साथ देकर पार्टी उम्मीदवारो को जीत दिलवाएंगे।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल प्रधान कमल ज्योती, वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह माहल, जगबीर सिंह धर्मसोत, गिन्नी भाटिया, सुखप्रीत सिंह सैबी, सरबजीत सिंह माहल, कुलवंत सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह पुप्पी, ध्यान सिंह नाहर, बलविंद्र सिंह मिंटू बाजवा, राकेश कुमार डैनी प्रधान वाल्मीकि सभा कादियां, जोगिंद्र पाल भट्टी, प्रधान बाबा लखदाता दरबार कमेटी, जोगिंद्र पाल नंदु, विजय कुमार, राज कुमार जीटर, कैप्टन चरनजीत सिंह, गुरदेव सिंह घुम्मण, मनजिन्द्र सिंह, मलकीत सिंह पंडोरी, सुभाष मल उपस्थित थे।