आरओ और डीएसपी ने किया बूथों का दौरा
कौंसिलचुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों का वीरवार को जायजा लिया गया। नायब तहसीलदार राजिंदर सिंह को कादियां में बतौर आरओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने डीएसपी प्रभुदास के साथ बूथों का दौरा किया। बूथों के भीतर आवश्यक सामान पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव तक किसी भी तरह की कोताही बरती नहीं जानी चाहिएए। अगर कोई अधिकारी या मुलाजिम ऐसा करता पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कस्बे के लोगों से अपील की है कि चुनाव को शांतमय तरीके से कराने में प्रशासन का सहयोग करें। माहौल खराब करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।