- Hindi News
- सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के कारण कार और बस टकराई
सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के कारण कार और बस टकराई
गांवपंडोरीमें शनिवार को एक बस और कार की टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान से बच गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के एक स्कूल की बस, जिसको जगीर सिंह चला रहा था और वह संगत को लेकर डेरा ब्यास से कादियां जा रहा था। जब वह गांव पंडोरी के पास गलत साइड में खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली को क्रास करने लगा तो सामने रही कार के साथ टकरा गया। समय पर दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों द्वारा रफ्तार धीमी कर लिए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया और कार बस में सवारियां बाल बाल बच गईं। हादसे में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। स्विफ्ट कार चला रहे गुरमुख सिंह वासी गांव नवांपिंड ने बताया कि अकसर इस प्रकार के सड़क हादसे सड़क के बीचो बीच खड़े बेतरतीब वाहनों के कारण होते है और पुलिस आंखें मूंद कर सोयी रहती है।