- Hindi News
- धुग्गा ने गांव हरचोवाल में गलियों का किया उद्घाटन
धुग्गा ने गांव हरचोवाल में गलियों का किया उद्घाटन
सुखजिंदरग्रुपश्री हरगोबिंदपुर के विधायक मुख्य संसदीय सचिव देसराज धुगा ने गांव हरचोवाल में बनाई गई गलियों का उद्घाटन किया। गलियों को बनाने के लिए सरकार ने 10 महीने पहले चेक दिए थे। पंचायत ने तीन गलियां बना दी थी, जिनका उद्घाटन किया गया।
मुख्य संसदीय सचिव धुग्गा की गाड़ियों का काफिला गांव में कीचड़ से भरी गलियों से गुजर रहा था तो एक व्यक्ति अचानक फिसलने के कारण धुग्गा की गाड़ी के सामने गिर गया। सिक्योरिटी गार्ड ने उक्त व्यक्ति को तुरंत उठा कर साइड में किया, जिसके बाद गाड़ियों का काफिला उद्घाटन स्थल पर पहुंचा। उद्घाटन करने के बाद विधायक ने पंचायत को निर्देश दिए कि अधूरे कामों को तुरंत पूरा किया जाए। इस मौके पर सरपंच गुरनेक सिंह, कर्म सिंह, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, मास्टर दलीप सिंह, बलजीत सिंह, सुखचैन सिंह सचिव, हरदियाल सिंह, सुलक्खन सिंह, मुख्तयार सिंह, यूसुफ मसीह, राजू सिंह, अवतार सिंह और धीर सिंह मौजूद थे।
देसराज धुग्गा गलियों का उद्घाटन करते हुए।