दो दिवसीय गुरमति समागम 27 सितंबर से
कादियां| गांवढप्पई में माता साहिब कौर की याद में 27-28 सितंबर को दो दिवसीय गुरमति समारोह करवाया जाएगा। बलबीर सिंह, दविन्द्र सिंह, शौकीन सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह, सुच्चा सिंह, गुरमीत सिंह, लखविन्द्र सिंह आदि ने बताया कि 27, 28 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक समारोह चलेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में भाई सरबजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब वाले, भाई महल सिंह चंडीगढ़ वाले, भाई गगनदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई जसविन्द्र सिंह शांत कविशरी जत्था, सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह ग्रंथी श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले, भाई हरप्रीत सिंह रियाढ़ ढप्पई वाले तथा जत्था, भाई रजिन्द्र सिंह तथा भाई अमृतपाल सिंह ढप्पई वाले श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों के साथ जोड़ने के लिये पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी सदस्य गुरिन्द्र पाल सिंह गोरा दोनों दिन समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान संगत की सेवा के लिए लंगर लगाया जाएगा।