अहमादिया मुस्लिम जमात ने रेडियो चैनल शुरू किया
अहमादियामुस्लिम जमात के प्रवक्ता के तारिक अहमद ने कादियां से जारी प्रैस बयान में बताया है कि जमात का रेडियो चैनल वाइस ऑफ इस्लाम शुरू हो गया है। इस रेडियो चैनल का उद्घाटन मुस्लिम जमाते अहमादिया के पांचवें रूहानी खलीफा हकारत मिर्का मसरूर अहमद ख़लीफा तुल मसीह ने लंदन में मस्जिद बैतुल फतूह के परिसर में किया। चैनल का मकसद दुनिया के वास्तविक इस्लाम की शिक्षाओं को लोगों में स्पष्ट करना है।
इस अवसर पर उन्होंने जमाते अहमादिया के संस्थापक हकारत मिर्जा गुलाम अहमद कादियानी के कथन पेश किए जिसमें उन्होंने फरमाया कि यह याद रखना चाहिए कि हमदर्दी का बहुत बड़ा दायरा है। मैं आजकल के जाहिलों की तरह लोगों को यह नहीं कहना चाहता हूँ कि वह सिर्फ मुस्लमानों के साथ हमदर्दी करें। मैं कभी भी इस तरह के लोगों को पसंद नहीं करता जिनकी हमदर्दी केवल अपनी कौम और उनके लोगों तक सीमित हो।
इस अवसर पर हकारत मिर्का मसरूर अहमद खलीफा तुल मसीह ने फरमाया कि रेडियो चैनल इस हकीकत की घोषणा करेगा कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो विभिन्न कौमों तथा कबीलों के साथ मिलकर इंसानियत को अमन के पल्लू के साथ इकट्ठा करने की कोशिश करें तथा अपने देश की उन्नति में मदद करें। इसमें विभिन्न डाक्यूमैंटरियां, टॉक शो तथा मौजूदा हालातों पर चर्चा हुआ करेगी।
चैनल लोगों में इस्लाम की शिक्षाओं को लोगों में स्पष्ट करेगा
वाइस ऑफ इस्लाम का उद्घाटन करते हकारत मिर्का मसरूर अहमद खलीफा तुल मसीह ने कहा कि चैनल लोगों को इस्लाम की असलियत बताएगा।