- Hindi News
- जमायते अहमदिया के पूर्व कार्यकारी मुख्य सचिव मोहम्मद अकबर का निधन
जमायते अहमदिया के पूर्व कार्यकारी मुख्य सचिव मोहम्मद अकबर का निधन
कादियां |जमाअते अहमदिया के पूर्व कार्यकारी मुख्य सचिव मोहम्मद अकबर का वीरवार को निधन हो गया। मोहम्मद अकबर (67) के अहमदिया कालोनी स्थित उनके निवास स्थान पर कांग्रेस के एमएलए तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह ईमानदार और लोगों से प्यार करने व्यक्ति थे। जमाअते अहमदिया के मुख्य सचिव मौलाना मोहम्मद इनाम गौरी ने भी मोहम्मद अकबर के निधन पर शोक प्रकट किया। अहमदिया जमाअत के सचिव मोहम्मद नसीम खान ने कहा कि उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा। आज शाम उनका नमाजे जनाजा बहशती मकबरा में पढ़ा गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर हिंदू सिख भाईचारे के लोगों ने भी शिरकत की। उनको बहशती मकबरा में दफन किया गया।