- Hindi News
- खो खो में माड़ी पन्नवां स्कूल ने भोम हाई स्कूल को हराया
खो-खो में माड़ी पन्नवां स्कूल ने भोम हाई स्कूल को हराया
गांवखुजालाके सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जोन स्तरीय खो खो खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। खेलों का शुभारंभ डीईओ अमरदीप सिंह सैणी विशेष तौर पर पधारे। प्रिंसीपल अनिल शर्मा द्वारा उन्हें फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया गया। उनके साथ उपजिला शिक्षा अधिकारी भारत भूषण, रमसा के जिला कोआर्डीनेटर प्रदीप कुमार तथा कमल कुमार भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डीईओ ने रिबन काट कर खेलों का शुभारंभ किया।
डीईओ ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना बहुत बड़ी बात है हार जीत तो बाद की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई सोहणा स्कूल मुहिम के तहत स्कूलों को सुंदर बनाने की प्रक्रिया जारी है तथा स्कूलों में विधार्थियों को खेलों के प्रति सजग करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर अंडर 17 खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए गए, जिनमें सबसे पहले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दकोहा का मुकाबला सरकारी हाई स्कूल माड़ी पन्नवां से करवाया गया, जिसमें सरकारी हाई स्कूल माड़ी पन्नवां विजयी रहा। इसके बाद सरकारी हाई स्कूल भोमा का मुकाबला सरकारी हाई स्कूल ढंडियाला से करवाया गया, जिसमें सरकारी हाई स्कूल भोमा विजयी रहा। फाइनल प्रतियोगिता सरकारी हाई स्कूल माड़ी पन्नवां तथा हाई स्कूल भोम के मध्य हुई, जिसमें सरकारी हाई स्कूल माड़ी पन्नवां की खो-खो की टीम विजयी रही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य चार अधिकारीयों को स्मूति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेक्चरर बलविन्द्र सिंह, सुखविन्द्र सिंह, विप्पन पराशर, प्रदीप कुमार, विप्पन, जुनीश महाजन,गुरविन्द्र कौर, सरबप्रीत सिंह, मुकेश कुमार, अमित डोगरा, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
िजला िशक्षा अिधकारी अमरदीप िसंह सैणी को स्मूित िचन्ह भेंट करते हुये िप्रंसीपल अिनल शर्मा।