शिवसेना ने गौ हत्या की निंदा की
कादियां | शिवसेनासमाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को उत्तर भारत उपप्रमुख डा. अजय कुमार छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मलेरकोटला में हुई गौ हत्या की निंदा की गई। डा. छाबड़ा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर जिला वाइस प्रधान गुरमीत सिंह जंगी, जिला चेयरमैन बिशनदास, ब्लाक प्रधान राजेश कुमार, सिटी प्रधान कुलवंत सिंह, गगनदीप सिंह, रजिन्द्र सिंह, राम दास, प्रदीप कुमार, जसवंत सिंह आैर अन्य उपस्थित थे।